मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डोईवाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सुधारक एवं “पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। कांग्रेस द्वारा इस दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। 1926 में “शिल्पकार” नाम को सरकारी मान्यता मिलना उनकी दूरदर्शी सोच और संघर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि रही। उन्होंने 1937 में विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया तथा अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए शिल्पकार समाज के संगठन और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों को शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए और स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने उनके जीवन को सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानव समानता का प्रेरक उदाहरण बताया।
डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता और समान अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश उनकी सबसे बड़ी विरासत है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सागर मनवाल, उमेद बोरा, मोहित का प्रमाण स्वतंत्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी, राहुल आर्य रीता छेत्री प्रवीण सैनी मनोज ने की संदीप थापा विमल गोला साजिद अली मलोट पाल मनीष यादव सुनील वर्मा आर्य पाली साहिल आदि के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



