Blog

मारखम ग्रांट पंचायत घर में जन संवाद, किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सीधी सुनवाई।

चीनी मिल संचालन बढ़ाए जाने और निराश्रित पशुओं की समस्या प्रमुखता से उठी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के पंचायत घर में आज माननीय मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जन संवाद के दौरान खैरी निवासी तेजपाल सिंह ने चीनी मिल को दो दिन और चलाने की मांग उठाई। जिससे किसानों अपना गन्ना चीनी मिलने पहुंचा सके I

मोंटी सैनी ने निराश्रित पशुओं की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशु खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निराश्रित पशुओं के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, गौशालाओं की व्यवस्था की जाए और खेतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष कार्य अधिकारी से आग्रह किया कि और निराश्रित पशुओं की समस्या पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी संजीव शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जन संवाद में उठाए गए प्रत्येक विषय को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जन संवाद में खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी,गुरदीप सिंह, विक्रम सिंह रोहित,नितिन ईश्वर पाल आदि के अलावा उद्यान विभाग, पेयजल विभाग, फॉरेस्ट विभाग, कृषि विभाग आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button