राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौदह स्वयंसेवी युवा आपदा मित्र दस दिवसीय शिविर हेतु हुआ चयन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के राष्ट्रीय स्वयं सेवा के चौदह स्वयंसेवी युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत राज्य आपदा प्रतिरक्षा बल द्वारा प्रशिक्षण हेतु जौलीग्रान्ट देहरादून मे संचालित दस दिवसीय शिविर हेतु चयनित
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के चौदह स्वयंसेवी युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत राज्य आपदा प्रतिरक्षा बल द्वारा प्रशिक्षण हेतु संचालित दस दिवसीय शिविर हेतु चयन हुआ है जो जौलीग्रान्ट देहरादून मे मार्च 16 2026से 22 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर युवाओं में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ डी • पी • भट्ट ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उन्हें जीवन में नई दिशाओं की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन जोशी ने भी स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। सभी स्वयंसेवी को महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के द्वारा शुभकामनाओं के साथ शिविर के लिए रवाना किया गया शिविर में ध्रुव , सौरभ, अजय, वंशिका, जिया, मधु, संजय, आदि प्रतिभाग करेंगे।



