Blog

प्रशिक्षुओं की दक्षता भविष्य की आपदाओं से निपटने में अहम। अर्पण यदुवंशी (एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में मासिक सम्मेलन, मानसून व यात्राओं की तैयारियों पर फोकस)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने की।

सम्मेलन में जवानों की व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर संबंधित एसडीआरएफ पोस्टों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए प्रशिक्षुओं को लेकर सेनानायक ने कहा कि प्रशिक्षुओं की दक्षता भविष्य की आपदाओं से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसलिए उन्हें आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से दिया जाए।

आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत रेस्क्यू व संचार उपकरण दुरुस्त रखने, संचार व्यवस्था की नियमित जांच तथा संभावित आपदा क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सम्मेलन में उपसेनानायक शान्तनु पाराशर, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, निरीक्षक संचार रामगोपाल, निरीक्षक आरटीसी मधु रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button