Blog

सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान, यही टिकैत को सच्ची श्रद्धांजलि। गौरव चौधरी (किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गन्ना समिति परिसर में रक्तदान शिविर, 35 रक्त वीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
किसान आंदोलन के पुरोधा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर गन्ना समिति परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 रक्त वीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर किसान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संयोजन में तथा परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। टिकैत साहब ने जीवनभर किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान कर सेवा का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और रक्तदान जैसे सेवा कार्य उनके संघर्ष और विचारधारा को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफल आयोजन पर आयोजकों ने रक्त वीरों, चिकित्सकीय टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह, अजीत सिंह प्रिंस, मदनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, शाहरुख सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी, परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button