Blog

निशुल्क नेत्र जांच शिविर मे 120 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण, (जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां व चश्मे वितरित, आंखों की नियमित जांच पर दिया गया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केशवपुरी वार्ड संख्या 11 में द हंस फाउंडेशन बहादराबाद हरिद्वार के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 120 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
नेत्र शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंखों में जलन, धुंधलापन, कमजोरी, सिरदर्द और नजर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को विशेषज्ञों ने उचित परामर्श दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
जांच के दौरान 20 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए बहादराबाद, हरिद्वार ले जाया गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

नेत्र चिकित्सको ने कहा कि समय-समय पर आंखों की जांच कराना बेहद आवश्यक है। बदलती जीवनशैली तथा मोबाइल और कंप्यूटर के अधिक उपयोग के कारण आंखों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही जांच करा ली जाए तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, आंखों की साफ-सफाई रखने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।

वार्ड सभासद अमित कुमार ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता करना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी वार्ड में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की बात कही।

इस दौरान रेणु देवी, चंद्रपाल विक्रम,मधु,राखी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button