डोईवाला के वार्ड नंबर 3 कान्हरवाला में बहुउद्देशीय भवन कक्ष का लोकार्पण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भानियावाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 कान्हरवाला के संगतियावाला में रविवार को चार लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय भवन कक्ष का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और वार्ड सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा ने संयुक्त रूप से भवन का उद्घाटन किया।.
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वार्ड सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा ने कहा कि वार्ड में लंबे समय से इस भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में क्षेत्रीय बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनसुनवाई के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भवन निर्माण पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सभासद हिमांशु राणा, सभासद ईश्वर रोथान,वीरेंद्र रौथान, राधेश्याम जोशी, भगत सिंह बिष्ट, बलवीर बिष्ट राजपाल रावत, गुड्डू चौहान आदि स्थानीय प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



