Blog

भाजपा के विकास मॉडल से सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंची सड़क और सुविधाएं। गैरोला (डोईवाला क्षेत्र में विधायक निधि से ₹13.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती पर्वतीय इलाकों में भाजपा के विकास मॉडल के तहत लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। दो यू वन्ना विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि विधान से विधायक निधि से कुल ₹13.50 लाख की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

ग्राम हल्द्वाडी में माता ज्वारना देवी मंदिर तथा ग्राम सुरीशैण में सुरी देवी मंदिर में ₹3.50 लाख की विधायक निधि से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया। इन कार्यों से धार्मिक स्थलों की भव्यता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वहीं ग्राम बढ़ेरना कलां में ₹5 लाख की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

इसके साथ ही इसी गांव में ₹5 लाख की विधायक निधि से सामुदायिक भवन के टिन शेड निर्माण एवं मरम्मत कार्य का भी उद्घाटन किया गया, जो सामाजिक व सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। सुदूरवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, धार्मिक स्थल और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीला कठेथ, पूर्व प्रधान संजना कठेथ, अनिल कठेत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, महामंत्री दीवान सिंह रावत, सुभाष मनवाल, वीर सिंह कठेत, चंद्र प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button