Blog

डोईवाला शुगर मिल के विकास और कर्मचारियों के हितों को मिलेगी प्राथमिकता। विनोद उनियाल (राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष ने शुगर मिल का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से की मुलाकात)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने बुधवार को डोईवाला शुगर मिल का निरीक्षण कर मिल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी लीऔर कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों पर भी चर्चा की, साथ ही मिल परिसर में पौधारोपण भी किया I

निरीक्षण के दौरान विनोद उनियाल ने कहा कि डोईवाला शुगर मिल क्षेत्र के किसानों और कर्मचारियों से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके सुचारु संचालन और विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से मिल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करने को कहा।

उन्होंने कर्मचारियों से भी संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही मिल की कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों और शुगर मिल के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।

डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में विनोद उनियाल ने कहा कि मेरे लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। शीर्ष नेतृत्व और पार्टी से बढ़कर कोई भी चीज नहीं है। संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना है।
इस दौरान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मांगेराम, मुख्य लेखाकार सरबजीत सिंह, अक्षय सिंह, शिवानी वर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री,अरविंद शर्मा, सुषमा चौधरी, चंद्रकला ध्यानी, गोपाल शर्मा, सिद्धार्थ आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button