Blog

तिरंगे के रंग में चमका डोईवाला कॉलेज, प्रतिभाओं ने लहराया परचम। (रंगोली में अंशिका, पोस्टर में अंकिता, क्विज में प्रज्ञा, दो निबंधों में अंकिता-प्रज्ञा और विभाजन विभीषिका में आंचल गोस्वामी ने हासिल किया प्रथम स्थान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित रंगोली, पोस्टर, क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली भी निकाली गई।
रंगोली में अंशिका, पोस्टर में अंकिता ने मारी बाजी
12 अगस्त को गृह विज्ञान एवं चित्रकला विभाग के तत्वावधान में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, पलक ने द्वितीय तथा खुशी पाल बीए तृतीय सेमेस्टर और जया बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंकिता नेगी प्रथम, आंचल गोस्वामी व पलक द्वितीय तथा चारु व शिवम कश्यप तृतीय रहे।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पुष्पा कुमारी शाह एवं डॉ. भावना जोशी ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. पार्वती, डॉ. पूनम रावत एवं डॉ. पुष्पा नेगी ने निभाई।
क्विज में प्रज्ञा नेगी ने हासिल किया पहला स्थान
13 अगस्त को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रज्ञा नेगी बीए पंचम सेमेस्टर ने प्रथम, हिमांशु पुंडीर बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा अंकित नेगी बीए तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पूनम रावत, डॉ. संगीता सिदोला एवं डॉ. पुष्पा नेगी ने किया।
निबंध में अंकिता और प्रज्ञा ने दिखाया दम
14 अगस्त को ‘स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक’ एवं ‘विकसित भारत : चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक’ में अंकिता नेगी बीए तृतीय सेमेस्टर प्रथम, नेहा पवार बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय और अदिति बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय रहीं। वहीं ‘विकसित भारत : चुनौतियां और संभावनाएं’ में प्रज्ञा नेगी बीए पंचम सेमेस्टर प्रथम, तनुजा बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय और नीलांशिका बीए पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं।
विभाजन विभीषिका पर आंचल गोस्वामी प्रथम
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर ‘विभाजन विभीषिका इतिहास, अनुभव और राष्ट्रीय एकता’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें आंचल गोस्वामी बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, जसमीत कौर बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय और चारु बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट की अध्यक्षता एवं हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. अंजली वर्मा के निर्देशन में प्रो. राकेश चंद्र कुकरेती एवं डॉ. वल्लरी कुकरेती के नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। भारत माता के जयकारों से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा।
प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर्स एवं रेडक्रॉस समिति के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।
इस अवसर पर प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. राकेश जोशी, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. पंवार, डॉ. खाती, डॉ. संगीता सिदोला, डॉ. चंद्रकला नेगी, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. गुलनाज फातिमा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रसंघ पदाधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डॉ. अंजली वर्मा के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button