डोईवाला ब्लॉक में स्थापित हुई ‘उत्तराखंड के गांधी’ इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ अनावरण। (ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की पहल को जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकासखंड डोईवाला परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और ‘उत्तराखंड के गांधी’ स्व. इंद्रमणि बडोनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।
नृसिंह पीठाधीश्वर रायवाला के रसिक महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा का अनावरण किया। बताया गया कि प्रदेश का डोईवाला पहला विकासखंड है, जहां बडोनी की प्रतिमा स्थापित हुई है।
प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव सितंबर 2025 में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में पारित हुआ था। ब्लॉक प्रमुख की पहल पर अब यह प्रस्ताव धरातल पर साकार हुआ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने बडोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी का पूरा जीवन उत्तराखंड की संस्कृति, पहचान, विकास और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आने वाली पीढ़ियां इससे उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेंगी।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। वह सच्चे अर्थों में उत्तराखंड के गांधी थे। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी।
ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की पहल काबिले तारीफ है। बडोनी की प्रतिमा ब्लॉक की शोभा बढ़ाने के साथ लोगों को उनके आदर्शों की याद दिलाती रहेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बडोनी ने उत्तराखंड की पहचान और संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी प्रतिमा स्थापित होना उनके संघर्ष को सम्मान देने वाला कदम है।
कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी ने कहा कि बडोनी का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, करतार सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह, डबल सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह, उम्मेद बोरा, कुलदीप शाही, जितेंद्र सिंह, राकेश मियां सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



