Blog

पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। (आर्य समाज जौलीग्रांट में राज्य आंदोलनकारियों और मसूरी कांड के शहीदों को भी किया नमन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला के आर्य समाज जौलीग्रांट में पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मसूरी कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम संयोजक मनोज नौटियाल के संचालन और शिक्षाविद् वीरेंद्र कृषाली की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान और सामाजिक सरोकारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने लंबे संघर्ष के साथ अपना बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रणजीत सिंह वर्मा ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। रणजीत सिंह वर्मा सहित सभी आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

पूर्व प्रधान सागर मनवाल ने कहा कि स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा का क्षेत्र के लोगों से गहरा जुड़ाव रहा और उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके योगदान को याद करने का अवसर है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, मुकेश प्रसाद, केसर सिंह, वीरेंद्र मनवाल, पूरन सिंह मनवाल, अनुप सोलंकी, विनीत मनवाल, कुलदीप शाही, देवेंद्र सिंधवाल, सुधीर रावत, सुरेश कुमार, हरिश्चंद्र कोहली, संदीप कांचा, हरपाल सिंह पुंडीर, भगवत शरण कोठारी, मनोज नेगी, चड्डी प्रसाद थपलियाल, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश आर्य, धर्म सिंह सोलंकी, धर्म सिंह कृषाली, शमशेर सिंह, राकेश नौटियाल, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button