Blog

प्रवेश प्रक्रिया 22 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश। (21 सितंबर तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन, 22 को दोपहर 3:30 बजे तक जमा होगा शुल्क)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 21 सितंबर तक कराया जाएगा। प्रवेश शुल्क 22 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे तक जमा किया जा सकेगा।

इसके बाद 23 से 29 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रतिबंधित रहेगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्र ने सभी निदेशकों और प्राचार्यों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button