Blog

मातृशक्ति के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। गौरव चौधरी (बड़ोंवाला के बक्सरवाला में महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत बड़ोंवाला स्थित बक्सरवाला में महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने पहुंचकर मातृशक्ति से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर संवाद किया।

इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को ब्लॉक प्रमुख के सामने रखा। गौरव चौधरी ने महिलाओं की ओर से दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं की ओर से सामने रखी गई समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए विकास और जनहित से जुड़े विषयों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान सोनिका, असप्रीत, सुधा, पायल, मोनिका, अनीता, मंजू, सावित्री आदि मातृशक्ति मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button