शहीद स्मारक पर जलाया आशीर्वाद का दीपक। (शहीद गोवर्धन अधिकारी की वीरांगना को भेंट किया पौधा, क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लच्छीवाला स्थित शहीद गोवर्धन अधिकारी स्मारक पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक प्रेम सिंह पम्मी राज ने शहीद गोवर्धन अधिकारी की वीरांगना मंजू अधिकारी को पौधा भेंट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद का दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
व्यवसायी ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रामस्वरूप मिश्रा, निशा अधिकारी, जगदीश प्रसाद बलूनी, सुरेश अधिकारी सारांश सावन आदि मौजूद रहे।



