Blog

समाज को बांटने की सियासत नहीं चलेगी, हल्द्वानी पर भाजपा का कांग्रेस को जवाब। (अंबेडकर पार्क में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, एकता का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस पर दुष्प्रचार और सामाजिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने माजरी मंडल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित किया। धरने में ऋषिकेश जिले के आठों मंडलों के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज को बांटने की सियासत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम का सर्वप्रथम संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा उत्तराखंड की एकता और अखंडता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हल्द्वानी की घटना को लेकर झूठा और मनगढ़ंत दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास और जनहित का कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वंचित और अनुसूचित समाज के सम्मान एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस जिस तरह भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा समाज को बांटने नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की राजनीति करती है। समाज को तोड़ने वाली किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता से है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा देकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समानता, सामाजिक न्याय और सम्मान का रास्ता दिखाया था। भाजपा उनके विचारों और संविधान की मूल भावना के अनुरूप अनुसूचित एवं वंचित समाज के हितों के लिए काम कर रही है। हल्द्वानी की घटना को लेकर समाज में भ्रम फैलाने के प्रयासों का एकजुट होकर मुकाबला किया जाएगा।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया , अमित कुमार , सतीश सिंह , ममता नयाल , पंकज शर्मा गीतांजलि रावत,रश्मि देवी ,सुरेंद्र सुमन ,सुरेंद्र बिष्ट ,सौरभ नौटियाल,मनीष क्षेत्री, चंद्रभान,सौरभ, मनोज कांबोज , देवदत्त शर्मा ,मनमोहन नौटियाल ,ललित पंत ,पंकज रावत ,कविता शाह, राजकुमार राज, रामकिशन, प्रकाश कोठारी, संतोषी बहुगुणा, चंदन जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button