स्वच्छता पखवाड़े में छात्रों ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश। पीआईसी डोईवाला में जामुन, नीम और अमरूद के पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पखवाड़े के नौवें दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में जामुन, नीम, अमरूद समेत विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास की गंदगी हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालय में पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े के नोडल अधिकारी अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, सुदेश सहगल सहित गिरिजा यादव, अरमान, आरूशा, सबा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे I



