Blog

एक व्यक्ति की मौत पर किसान सभा ने जताया दुख। (50 लाख रुपये मुआवजे की मांग, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मारखम ग्रांट के झबरावाला गांव में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति जमील अहमद की मौत से ग्रामीणों में शोक है। घटना पर अखिल भारतीय किसान सभा ने गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। किसान सभा ने सरकार और वन विभाग से परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

जमील अहमद अपने एक साथी के साथ खेत की रखवाली करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आए एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के लिए जमील ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उनका पीछा कर लिया। हमले में घायल जमील अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

किसान सभा से जुड़े जाहिद अंजुम ने कहा कि वन क्षेत्र से सटे गांवों में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सभा लंबे समय से वन विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाती रही है।
जाहिद अंजुम ने सरकार और वन विभाग से मृतक के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा वन विभाग एवं सरकार के खिलाफ पूरे उत्तराखंड में जन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button