Blog

गुरु रविदास के विचारों से मजबूत होगा सामाजिक समरसता का भाव। गैरोला (650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भानियावाला से निकली कलश यात्रा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा समरसता अभियान के तहत मंगलवार को भानियावाला स्थित श्री रविदास मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संत रविदास के विचारों से समाज में सामाजिक समरसता का भाव और मजबूत होगा। उन्होंने समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देकर समाज को नई दिशा दिखाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर भेदभाव को समाप्त करते हुए समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है।

नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके संदेश को आत्मसात कर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, सभासद ईश्वर राठौर, सभासद अमित कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता बक्तावर सिंह, गोपाल, मनोनीत सभासद रविंद्र बेलवाल, सरिता जोशी, सोनू गोयल, भाजपा नेत्री अनीता गुसाईं, कोमल समेत अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button