Blog

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा। (बुल्लावाला पुल से शुरू होगी शोभायात्रा, डोईवाला चौक होते हुए चांदमारी से मंदिर पर होगा समापन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री विश्वकर्मा सर्व समाज समिति डोईवाला की ओर से 17 सितंबर को विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 10 बजे बुल्लावाला पुल के पास स्थित मंदिर से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा प्रेमनगर बाजार, डोईवाला चौक और चांदमारी से होते हुए पुनः बुल्लावाला पुल के पास स्थित मंदिर पर संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Oplus_16908288
क्षेत्रवासियों से भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा एवं भंडारे में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयोजन में क्षेत्र के सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button