Blog

तेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण 50 विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला मे अध्यापकों की कमी के कारण शिक्षा ग्रहण करने वाले लगभग 50 विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने आज उप खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप।
ब्लॉक डोईवाला के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में कक्षा एक से लेकर पांच तक लगभग 50 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं परंतु अफसोस मात्र एक अध्यापिका के भरोसे पूरे स्कूल के विद्यार्थियों की शिक्षा दीक्षा का कार्य चल रहा है। इस संबंध में अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल द्वारा संबंधित अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
परवेज अली ने कहा कि तेलीवाला प्राथमिक विद्यालय जो एक उर्दू मीडियम से जिसकी स्थापना हुई थी आज अध्यापकों की कमी के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकार में हो रहा है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 5 वर्षों से जहां एक और उर्दू अध्यापकों की नियुक्ति न होने से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उर्दू की शिक्षा से वंचित किया गया वहीं दूसरी ओर शिक्षा ग्रहण करने वाले 50 विद्यार्थियों के ऊपर मात्र एक अध्यापिका कार्यरत है। वह भी प्रधानाध्यापिका के मेडिकल के चलते अस्थाई नियुक्ति पर कार्य कर रही हैं जिसके पास कोई वित्तीय पावर न होने से आर्थिक संकट भी चल रहा है। इसके अलावा उनको बी एल ओ जैसे कार्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। दूसरी अध्यापिका प्रेगनेंसी के कारण मेडिकल पर चल रही है तथा तीसरी अध्यापिका जिसको उक्त स्कूल में नियुक्ति मिली है वह जॉइनिंग नहीं ले रही है ऐसे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के जीवन से हो रहे खिलवाड़ को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा है कि चांदमारी प्राथमिक विद्यालय के जीन शीर्ण बिल्डिंग का ध्वस्ती करण तो कर दिया गया परंतु विभाग द्वारा अभी तक उस जगह पर नई बिल्डिंग नहीं बनाई गई है जिस कारण वहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी किसी अनियंत्र जगह किसी व्यक्ति के मकान पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने विभाग एवं सरकार कि लापरवाही के खिलाफ घोर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही विभाग या सरकार द्वारा नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया गया तो अखिल भारतीय किसान सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं सरकार की होगी।
ज्ञापन देने वालों में, किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, परवेज अली, किसान सभा मंडल सचिव याकूब अली, मंडल संयुक्त सचिव मलकीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम, एवं मंडल कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button