Blog

सेवा संकल्प अभियान में मातृशक्ति और बच्चों के साथ बांटी खुशिया। (संगतियावाला के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन का मिलन कार्यक्रम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत भानिया वाला के संगतियावाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आपसी संवाद कर सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराए गए। मातृशक्ति और नन्हे बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कारों के महत्व को लेकर भी जानकारी दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करना है। ऐसे कार्यक्रमों से सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए।

कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा, नामित सभासद मनीष क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता गुरुंग, माधुरवादिनी तिवारी, यशोदा और बबीता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button