Blog

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां। (सात अक्टूबर को देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होगी यात्रा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सात अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को भानियावाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में व्यवस्था बैठक हुई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

जिला प्रभारी स्वराज विद्वान ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण और संगठन की एकजुटता का संदेश देगी। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटकर यात्रा को सफल बनाने में योगदान दें।

सह प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से यात्रा को भव्य स्वरूप मिलेगा।

दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल ने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलेभर के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यात्रा को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, रश्मि देवी, गीतांजलि रावत, सौरभ नौडियाल, वंदना स्वामी, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, मनीष छेत्री, आशीष बहुगुणा, प्रदीप नेगी, चंद्रभान पाल, विक्रम नेगी, मनोज काम्बोज, सुरेश सैनी, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button