बाल कुँवारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक गैरोला और भाजपा जिलाध्यक्ष तड़ियाल ने कार्यक्रम में की शिरकत)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी ग्रांट के बाल कुँवारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल सिंह आर्य और विधायक बृजभूषण गैरोला शामिल हुए।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने गए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल,
अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री विनोद लखवाड़, ओम प्रकाश भुजवाल, रणजीत सिंह जाखी समेत पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



