Blog

रंगोली के रंगों और भाषण के शब्दों में साकार हुआ विकसित भारत का सपना। (डोईवाला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध, पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का विकसित भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला, राज्य अल्पसंख्यक और नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. डीपी भट्ट ने की।

विधायक बृजभूषण गैरोला शौर्य दीवार पर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिक के चित्र का समक्ष दीप जलाकर उनको नमन कर कहां की शिक्षा में नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के साथ देश की विविधता में एकता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रो. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कौशल विकास आधारित शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

प्राचार्य प्रो. डॉ. डीपी भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सकारात्मक सोच विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिव कुमार लाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय की निबंध प्रतियोगिता में पूनम मेहतो प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय और ईशा नौटियाल तृतीय रहीं। विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता में शिक्षा नौटियाल प्रथम, पायल द्वितीय और निधि तृतीय रहीं।

पोस्टर प्रतियोगिता में चारू प्रथम, जुबैदा द्वितीय और सृष्टि तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में जया समूह प्रथम, भूमिका समूह द्वितीय और अर्पिता समूह तृतीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा नौटियाल प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और आयुषी तृतीय रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन प्रो. कंचन सिंह और संचालन डॉ. अंजली वर्मा ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पार्वती रस्तोगी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. सीताराम नैथानी, डॉ. चन्द्रावती टम्टा, डॉ. चंद्रकला नेगी, डॉ. गुलनाज फातिमा और डॉ. भावना जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रो. नवीन कुमार नैथानी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button