Blog

अभाविप ने घोषित की महाविद्यालय इकाई, नगर कार्यकारिणी का विस्तार। (दीपक नौटियाल को इकाई अध्यक्ष और दीक्षा को मंत्री की जिम्मेदारी, नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) डोईवाला इकाई की ओर से महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी घोषित करने के साथ नगर इकाई का विस्तार किया गया। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हितों के लिए कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यकारिणी में नगर सहमंत्री प्रिंस शर्मा, इकाई अध्यक्ष दीपक नौटियाल और मंत्री दीक्षा को बनाया गया। उपाध्यक्ष आदित्य वर्मा और अर्पिता चौधरी तथा सहमंत्री आंचल कंडवाल, ऐश्वर्या, विवेक सूजवाण और काशिश बनाए गए।

इसके अलावा छात्र सुविधा प्रमुख सुहानी पाल, छात्र विकास प्रमुख इरम, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख नीशा पंवार, खेलो भारत प्रमुख कनिष्का, मीडिया संयोजक ज्योति चौहान और सामाजिक माध्यम संयोजक अंजली नेगी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कला संकाय प्रमुख अम्बिका गुंसाई, विज्ञान संकाय प्रमुख पुष्पांजलि तिवारी और वाणिज्य संकाय प्रमुख नितिन नेगी बनाए गए।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह, जिला छात्र सुविधा संयोजक प्रकाश, जिला छात्रा प्रमुख सोनिया राणा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवानी गैरोला मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए छात्र हितों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button