गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में बंटा अन्नकूट का प्रसाद। (नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक रही पर्व की धूम, घरों में भी हुई पूजा-अर्चना)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
ऋषिकेश रोड स्थित गोवर्धन मंदिर, शुगर मिल बाजार के हनुमान मंदिर, प्रेमनगर बाजार के प्रणामी मंदिर और देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान को विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, घरों में भी लोगों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज शर्मा,सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल,रवि प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अंकुर अगवाल, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, सोनू गोयल,गौरव गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद थे।



