डोईवाला 20 मई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत विधायक बृजभूषण गैरोला के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे डोईवाला नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों देश भक्तों ने भारत माता की जय वीर सैनिको की जय के नारों के साथ तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। Oplus_16908288Oplus_16908288
शौर्य सामान यात्रा पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मिल रोड,नगर चौक ऋषिकेश रोड होते हुए देहरादून रोड तहसील पर जाकर समापन हुई। यात्रा में चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी, पब्लिक इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हरज्ञानचंद विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। तिरंगे की शान और सेना के पराक्रम को नमन करते हुए यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा समापन के दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की सैन्य शक्ति,शौर्य और बलिदान को सम्मान देना है। कहां कि पहलगाम में आतंकवादी द्वारा 22 अप्रैल को 26 निर्दोष पर्यटकों पर गोली मारकर हत्या करती थी, जवाब में भारत की सुरक्षा एजेंसी ने सिर्फ चार दिनों के भीतर दुश्मन के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिए, कहां कि भारत की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की सैन्य शक्ति व साहस के साथ ही राजनीतिक कुशलता का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के अधिकारियों तथा जवानों का आभार व्यक्त किया। कहां कि भारत का शीश सेना के जवानों ने कभी झुकने नहीं दिया। पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में देश की सशस्त्र सेनाओं ने साहस और पराक्रम का परिचय दिया और आतंकवादियों का उन्हीं के ही घर में जाकर करारा जवाब दिया। जिससे कोई भी आतंकी दोबारा भारत पर हमला करने से पहले हजार बार सोचे। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मे राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल,पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, चीनी मिल अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह, एसडीएम अपर्णा ढोंडीयाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, डोईवाला कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी, जिला मंत्री उषा कोठारी, ईश्वर चंद अग्रवाल, विनय कंडवाल,अवतार सिंह सैनी,सुरेश सैनी, विनीत राजपूत, राकेश डोभाल, संजीव लोधी, कृष्णा तड़ियाल, प्रकाश कोठारी, अरुण शर्मा, चंद्रभान पाल, राजकुमार राज, पवन लोधी, मनीष छेत्री, रामकिशन, मंजू नेगी, कमल गोला, जसविंदर सिंह डाली, सुबोध नौटियाल, जरनैल सिंह, सुषमा चौधरी, सुदेश सहगल, प्रशांत खरोला, दीवान सिंह रावत सुनीता नौटियाल, संपूर्ण सिंह रावत, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, सुरेंद्र लोधी, शिवप्रसाद सती, विनीत मनवाल,अमित कुमार, हिमांशु राणा, दरपान बोरा, उम्मेद बोरा के अलावा वन विभाग,पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। Verma doi