Blog

माइनिंग टीम पर जानलेवा हमले के एक आरोपी पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर डोईवाला क्षेत्र में निगरानी कर रही माइनिंग टीम पर किया था जानलेवा हमला।

खबर को सुनें
Oplus_16908288

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शनिवार को डोईवाला स्थित सुसवा नदी में कैलाश रिवर वेड मिनलरल्स कंपनी डोईवाला के खनन पट्टे में अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने पहुंची कंपनी की टीम पर लोहे के रॉड और लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने वाले फरार चल रहे दो युवकों में से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे युवक तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

कैलाश रिवर वेड मिनलरल्स कंपनी डोईवाला के खनन पट्टे में शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन हो रहा था। कार्यवाही करने को लेकर कंपनी के फ्लाइंग इंचार्ज सुमन के नेतृत्व मे कर्मचारी खादिन और प्रदीप तथा ड्राइवर अंकित के साथ सुसवा नदी पट्टे पर पहुंचे नदी में एक ट्रेक्टर, ट्रॉली न० UKO7CB 8702 में अवेध खनन भर कर नदी से निकल रही थी, जिसे टीम द्वारा ट्रैक्टर को रुकवा कर ट्रेक्टर चालाक से खनन सम्बन्धी कागजात मांगे गये तो ट्रैक्टर चालक ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए ट्रेक्टर मालिक सोहन सिंह मोनू को फोन कर बुलाया लिया, साथ में हरजीत सिंह उर्फ नानू ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की नियत से टीम पर हमला किया था जिसमें टीम इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश के लिए टीम बनाई गई। टीम ने सी सी टी वी कैमरा की मदद से फरार दो युवकों में एक युवक हरजीत सिंह उर्फ नानू पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम खैरी प्रथम, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी सोहन सिंह उर्फ मोनू की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button