Blog

चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने में कार्यकर्ता अदा करेंगे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका। चौधरी

डोईवाला के दूधली ग्राम सभा में पूर्व प्रधान सुनील दत्त की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा)
डोईवाला के दूधली ग्राम सभा में पूर्व प्रधान सुनील दत्त की अध्यक्षता में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी का फूल मालाओ से स्वागत किया गया। इस मौके पर पीसीसी के सदस्य गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश स्तर पर विस्तार पूर्वक गठन किया जा रहा है जिसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह बॉबी को पंचायती राज संगठन में जिला अध्यक्ष पद से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले निकाय और पंचायती चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी जा रही है जिसके चलते चुनाव में हर बुथ मजबूत होगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि सभी जगह कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का करेंगे काम और आने वाले पंचायत के चुनाव में मेहनत से सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य गौरव सिंह, पूर्व प्रधान दूधली सुनील दत्त, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह, पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव सिंह, भूपेश थापा, जगमोहन रावत, जीवन, विशाल, जगतार सिंह, धन सिंह बोहरा, वीरेंद्र थापा, बसंत थापा, अंकित नितिन थापा निखिल थापा जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। verma doi news no 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button