Blog

सांसद और विधायक की पहल से थमा जाखन नदी का कटाव, तार जाल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी क्षेत्र में खेल मैदान और पेट्रोल पंप के समीप जाखन नदी में आय पानी से कटाव होने से भारी नुकसान हुआ है। हालात की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला 2 दिन पहले मौके पर पहुंच कर तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग के आला अफसर से बात की। जिसके बाद नदी किनारे जाल भरने का कार्य शुरू हो गया है।

Oplus_16908288
भाजपा के रानीपोखरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि सांसद और विधायक ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिससे नदी में पानी से हुए कटाव को रोकने के लिए कार्य जल्द शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब सुरक्षित महसूस कर रही है। उनके निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग ने तेजी से कदम उठाते हुए नदी किनारे डेढ़ मीटर ऊँची और 25 मीटर लंबी तार जाल बांधने के साथ-साथ तार जाल लगाने का काम शुरू कर दिया।
सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन उपायों से नदी के बहाव से हो रहा कटान थमेगा और क्षेत्र की संपत्ति सुरक्षित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button