Blog

हिम्स के आयुर्वेदिक केंद्र में विधि-विधान से हुआ पूजन, (यज्ञ में आहुति देकर की उत्तम स्वास्थ्य की कामना)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
धनतेरस के अवसर पर हिम्स जौलीग्रांट के आयुर्वेदिक केंद्र में भगवान धन्वंतरि जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजन और यज्ञ अनुष्ठान आयोजित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने भगवान धन्वंतरि का पूजन कर यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझने का अवसर है।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक केंद्र के चिकित्सक, अधिकारी एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button