Blog

दीपावली पर आंतरिक ज्ञान और सद्गुणों का प्रकाश फैलाने का संदेश। (हरिद्वार से आई मीना बहन ने कहा, मन के विकारों को दूर कर जीवन में प्रेम और शांति के दीप जलाएं)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, डोईवाला में दीपावली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान, आपसी प्रेम, सद्भावना और सुख-शांति का संदेश दिया गया।

हरिद्वार से आई मीना बहन ने कहा कि दीपावली केवल घरों में दीपक जलाने और सजावट करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर ज्ञान, प्रेम और शांति का प्रकाश फैलाने का अवसर है। मन के विकारों को दूर कर अंतर्ज्योति का दीप जलाना चाहिए और दूसरों के जीवन में खुशियां व सकारात्मकता फैलानी चाहिए।

डोईवाला केंद्र की इंचार्ज राधा बहन ने कहा कि दीपावली हमें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने की प्रेरणा देती है। हमें अपने विचारों और व्यवहार में पवित्रता लाकर समाज में सुख-शांति का वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आंतरिक जीवन में ज्ञान और सद्गुणों का प्रकाश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विनोद चौहान, विमल, काजल, निर्मला कल्पना, मृदुल आदि के अलावा केंद्र से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button