Blog

मिट्टी के दीपक बनाकर बच्चों ने जगाई स्वदेशी की अलख, (पब्लिक इंटर कॉलेज में दीपावली पर विद्यार्थियों ने दिखाई हुनर और कला, इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का दिया संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मिट्टी के सुंदर दीपक बनाकर स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मिट्टी के दीपक तैयार किए।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कृति और त्योहारों से जोड़कर भारतीय परंपराओं की महत्ता से परिचित कराया जा सकता है।

सहायक अध्यापक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, पूजा जोशी और राधा गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button