Blog

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, वार्षिक परीक्षा, शैक्षिक प्रगति, खेलकूद और स्वच्छता पर हुई चर्चा

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आज विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद गतिविधियों, वार्षिक परीक्षा तथा विद्यालय विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा ने की।

बैठक में कक्षा अध्यापकों द्वारा उपस्थित अभिभावकों को उनके द्वारा दी जा रही शैक्षिक स्थिति की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एवं प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। उन्होंने छात्रों की अनियमित उपस्थिति पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

बैठक में विद्यालय में ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से संचालित शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक साहिल सिंह ने अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराने की व्यवस्था के बारे में बताया। वहीं डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिनिधि प्रियंका ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दीं।

बैठक में सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक साहिल सिंह, कार्यक्रम प्रतिनिधि प्रियंका सहित अभिभावक चंद्र प्रकाश पुन, संजीद आलम, सविता, भुन टुन दास, मंजू देवी, रानी, लक्ष्मी देवी, केशवर जहां, इंद्रावती, अंजू देवी, शोभा, रूमा देवी, अंजना देवी, समुना, बिलकिश, सकिबा, मीनाक्षी, अनु देवी, वीरेंद्र सिंह, ललित, विमला देवी, नीलिमा थापा समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button