वार्ड 13 में स्थित सुलभ शौचालय बने हुए है बदहाल, शौचालय में गंदगी का अंबार।
पूर्व सभासद विजय बक्सी ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, वर्तमान सभासद पर लापरवाही का आरोप।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। भट्टा कॉलोनी और श्रीलंका कॉलोनी के समीप बने सार्वजनिक शौचालयों में भारी गंदगी फैली हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों का वहां जाना मुश्किल हो गया है और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विजय बक्सी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वार्ड नंबर 13 के सभी सार्वजनिक शौचालयों की तत्काल सफाई कराई जाए और नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए चीनी मिल के निकट एक नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग भी की।



