Blog

उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, डोईवाला में बैठक। (ब्लॉक परिसर से सुबह 10 बजे रवाना होगी यात्रा, प्रीतम सिंह करेंगे नेतृत्व)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई।

बैठक में यात्रा की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा सुबह 10 बजे डोईवाला ब्लॉक परिसर से रवाना होगी।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनहित और न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पूरे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा विषय है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल,नीरज त्यागी, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र स्वरूप भट्ट,उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आरिफ अली, सरजीत सिंह, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, राहुल मनवाल, भारत भूषण कौशल, देवराज सिंह सावन, सुनील कुमार बर्मन, प्रवीण कुमार सैनी, मोहित कपरुवाण, जावेद अली, गुड्डू पंवार और राहुल आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button