Blog

भगवान वाल्मीकि के आदर्श अपनाकर मजबूत करें सामाजिक एकता। चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी डोईवाला में प्रकट दिवस पर आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस पर मंदिर कमेटी की ओर से ध्वजारोहण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Oplus_16908288
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्श समाज को सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से सीख लेकर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, राजू लोट,राजेश कुमार, जगदीश,अश्वनी कुमार, रमेश, सुरेंद्र कुमार,मनोज कुमार, नीरज कुमार, बाला देवी, सोम कुमार, नवीन कुमार, बीरू, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button