Blog

थानो तिराहे पर गरजे भाजपा कार्यकर्ता, खड़गे और अखिलेश के पुतले फूंके। (प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे की टिप्पणी और उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश के बयान का विरोध)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को भानियावाला के थानो तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खड़गे और अखिलेश यादव के पुतले दहन कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठियों के सवाल पर उत्तराखंड के लोगों का जिक्र किया था। उनके इस बयान पर उत्तराखंड में विरोध हो रहा है। वहीं, खड़गे ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। दोनों बयानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

दर्जाधारी सुभाष बर्थवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। नेताओं को सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के पद का सम्मान होना चाहिए। वहीं, उत्तराखंड के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी भी स्वीकार नहीं की जा सकती।

जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी दलों को शालीन भाषा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

इस दौरान कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, डोईवाला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुरुंग, सभासद ईश्वर रोथान, प्रदीप नेगी जेटली, संदीप नेगी, विनीत मनवाल, मनमोहन नौटियाल, मनीष यादव, अरुण शर्मा, संदीप भट्ट, मनोज शर्मा, पुराण पुंडीर, पंकज रावत, ममता नयाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button