Blog

एसआरएचयू में मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल, ‘वेलबीइंग सेंटर’ का शुभारंभ। (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में शुरू हुआ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए विशेष वेलबीइंग सेंटर) (डॉ. विजय धस्माणा ने किया सेंटर का औपचारिक शुभारंभ, आत्मचिंतन और संवाद को दिया महत्व)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वेलबीइंग@एसआरएचयू’ सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। स्वामी राम सेंटर (एसआरसी) में स्थापित यह केंद्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को अपने मन की बात साझा करने, अपनी भावनाओं को समझने और जरूरत पड़ने पर सहयोग पाने के लिए एक सहज और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराएगा।
मंगलवार को सेंटर का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालें, आत्मचिंतन करें। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑपरेशंस साधना मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर मनोरंजनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*‘लाइफ का कंपास’ है पहल का मूल भाव*
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि ‘लाइफ का कंपास’ की अवधारणा जीवन में सही दिशा पहचानने और आंतरिक संतुलन बनाए रखने के संदेश से जुड़ी है। जिस प्रकार कंपास दिशा दिखाता है, उसी प्रकार आत्म-जागरूकता और सकारात्मक संवाद व्यक्ति को अपनी भावनाओं को समझने तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं।
परम पूज्य डॉ. स्वामी राम के मूल्यों से प्रेरित यह पहल स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा को रेखांकित करती है। इसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और आंतरिक कल्याण को भी महत्व देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button