Blog

छोटे दुकानदारों के समर्थन में उतरी नगर पालिका, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन। (एमडीडीए के नोटिस पर रोक लगाने की मांग, 30 वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों की आजीविका का उठाया मुद्दा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र में छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को जारी किए जा रहे नोटिसों के मामले में नगर पालिका परिषद ने हस्तक्षेप किया है।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से करीब 30 वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को जारी नोटिसों पर रोक लगाने की मांग की गई। कहा गया कि ये व्यापारी लंबे समय से मेहनत कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, दरपान बोरा, सुरेश सेनी, विनीत राजपूत, रविंदर बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button