Blog

रोजगार और पलायन रोकने में नाकाम सरकार। कुरैशी (गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की पैरवी, अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने मंगलवार को मिल रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और पलायन उत्तराखंड की प्रमुख समस्याएं हैं। सरकार को राजनीतिक मुद्दों के बजाय रोजगार सृजन और जनसमस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उत्तराखंड के मुद्दों पर कौशिक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों पर अमल होता तो गैरसैंण स्थायी राजधानी बन सकता था, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते और पलायन रोकने में मदद मिलती। कुरैशी ने अखिलेश यादव के बयान को लेकर सपा पर हो रही राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान हरिकिशन चौहान और सलीम अंसारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button