Blog

किसान सेवा समिति ने सदस्यों को बांटा 2.65 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण। (आमसभा में तीन वर्षों में 33.58 लाख रुपये लाभांश बांटने और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 80.10 लाख रुपये लाभ की जानकारी दी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति लिमिटेड भानियावाला की आमसभा शनिवार को समिति प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवीर कौर ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और समिति सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की आमसभा आयोजित की गई।

अध्यक्ष ने समिति की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत समिति ने सदस्यों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 2 करोड़ 65 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80 लाख 10 हजार 481 रुपये का लाभ हुआ। समिति की ओर से सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश भी वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 लाख 52 हजार 807 रुपये, 2024-25 में 11 लाख 10 हजार 782 रुपये तथा 2025-26 में 11 लाख 95 हजार 239 रुपये लाभांश के रूप में दिए गए। तीन वर्षों में कुल 33 लाख 58 हजार 428 रुपये का लाभांश सदस्यों को वितरित किया गया।

समिति की ओर से नगर पालिका क्षेत्र और विभिन्न ग्राम सभाओं के करीब 34 गांवों के लोगों को सहकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है।

समिति सचिव रिजवान अली ने वार्षिक सामान्य निकाय की पिछली बैठक की कार्रवाई आमसभा के समक्ष पढ़कर सुनाई। उन्होंने समिति की लेखा परीक्षक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ वार्षिक संतुलन पत्र भी पढ़कर सुनाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि किसान सेवा समिति किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण और सदस्यों को लाभांश देना सराहनीय है। समिति की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना चाहिए। मंच का संचालन प्रबंधक मनोज नौटियाल ने किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, भगवान सिंह सैनी, शेर सिंह पाल, हरजिंदर सिंह, तेग सिंह सोलंकी, उर्मिला नेगी, पूजा शर्मा,, भजन दास, रजनीश सोलंकी, अब्दुल रफी, साहब सिंह, विनोद कुमार गुरविंदर सिंह राहुल कुमार सचिन पवार आदि पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button