Blog

25 वर्षों से शिक्षा में योगदान पर अश्वनी कुमार गुप्ता को गुरु सम्मान। (शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों को प्रेरित करने पर किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शिक्षा के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से कार्य कर रहे पब्लिक इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार गुप्ता को सराहनीय कार्यों के लिए भगवान सिंह मेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से गुरु सम्मान प्रदान किया गया। संस्थान के वाइस चांसलर जय कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए दिया गया।

अश्वनी कुमार गुप्ता को इससे पूर्व जिला प्रशासन, उत्तराखंड विज्ञान एवं शोध संस्थान तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2025 के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर विद्यालय ने भी शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया था।

अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्मान जिम्मेदारी बढ़ाने का कार्य करता है। वह विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button