Blog

सभी 19 नामांकन पत्र वैध, छह पदों पर होगा मुकाबला। (जांच में सभी प्रत्याशियों के दस्तावेज पूरे मिले, किसी ने नहीं लिया नाम वापस)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। जांच में सभी 19 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके साथ ही छह पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, सचिव पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह छह पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

महाविद्यालय में 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय पाण्डेय ने बताया कि सभी 19 नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी प्रत्याशियों के आवश्यक दस्तावेज पूरे पाए गए और किसी भी नामांकन पत्र में कोई कमी नहीं मिली। नाम वापसी के निर्धारित समय में भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button