Blog

संत शिरोमणि गुरु रविदास संदेश यात्रा का डोईवाला में होगा भव्य स्वागत। (मोकमपुर और हर्रावाला सहित जगह-जगह होगा स्वागत, भाजपा के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का आज डोईवाला नगर चौक पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों का संदेश लेकर यात्रा देहरादून से रवाना होकर मोकमपुर और हर्रावाला होते हुए दोपहर में डोईवाला नगर चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा माजरी होते हुए हरिद्वार और रुड़की की ओर प्रस्थान करेगी।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में एकता का भाव मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोकमपुर, हर्रावाला डोईवाला, माजरी सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडलों और मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button