Blog

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बच्चों ने गुरुद्वारे में टेका माथा। (गुरुद्वारे पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों को मिला सेवा और समानता का संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने डोईवाला स्थित मुख्य गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्व में सुख-शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना भी की।

गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और मानवता की सेवा का महत्व बताया।

स्कूल प्रबंधक बीना गोला ने कहा कि बच्चों को महापुरुषों के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराना जरूरी है। ऐसे आयोजनों से उनमें सेवा, समानता और भाईचारे की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशिमा, कमल गोला, पारुल वर्मा, प्रीति रावत, प्रीति परमार, रिया देवी, शिल्पी सक्सेना, कीर्ति लोधी, हिमांशु और अजय सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button