गन्ना किसानों की राह आसान करने को तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। (सुसवा नदी में अस्थायी रास्ता बनाने की अनुमति मांगी, बुल्लावाला और झबरावाला के किसानों को हो रही परेशानी)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना ढुलाई में आ रही दिक्कतों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन से राहत की मांग की है। जिला महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस शुभम कांबोज ने तहसीलदार डोईवाला को ज्ञापन सौंपकर सुसवा नदी में अस्थायी कच्चा रास्ता बनाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि बुल्लावाला, झबरावाला सहित आसपास के सैकड़ों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ियों से गन्ना मिल तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
शुभम कांबोज ने कहा कि बरसात के बाद नदी में पानी कम होने पर पूर्व वर्षों की तरह सूखे पाट में मिट्टी और मलबा डालकर 10 से 12 फीट चौड़ा अस्थायी रास्ता बनाया जा सकता है। इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में राहत मिलेगी और फसल समय पर मिल तक पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले अस्थायी रास्ते को हटा दिया जाएगा, जिससे नदी के प्राकृतिक बहाव पर भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरिफ अली और नंदन नेगी मौजूद रहे। किसानों की राह आसान करने को तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
(सुसवा नदी में अस्थायी रास्ता बनाने की अनुमति मांगी, बुल्लावाला और झबरावाला के किसानों को हो रही परेशानी)
जौलीग्रांट – गन्ना ढुलाई में आ रही दिक्कतों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन से राहत की मांग की है। जिला महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस शुभम कांबोज ने तहसीलदार डोईवाला को ज्ञापन सौंपकर सुसवा नदी में अस्थायी कच्चा रास्ता बनाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि बुल्लावाला, झबरावाला सहित आसपास के सैकड़ों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ियों से गन्ना मिल तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
शुभम कांबोज ने कहा कि बरसात के बाद नदी में पानी कम होने पर पूर्व वर्षों की तरह सूखे पाट में मिट्टी और मलबा डालकर 10 से 12 फीट चौड़ा अस्थायी रास्ता बनाया जा सकता है। इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में राहत मिलेगी और फसल समय पर मिल तक पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले अस्थायी रास्ते को हटा दिया जाएगा, जिससे नदी के प्राकृतिक बहाव पर भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरिफ अली और नंदन नेगी मौजूद रहे।



