Blog

महिलाओं के हुनर को सराहा, ग्रामीणों ने उठाया सड़क का मुद्दा। (सोडा सरोली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले धीरेंद्र पवार, रानीपोखरी में सुनीं लोगों की समस्याएं)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दर्जाधारी धीरेंद्र पवार ने सोडा सरोली और रानीपोखरी क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। सोडा सरोली में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से दीपावली के अवसर पर तैयार की गई आकर्षक लड़ियों की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने हुनर और मेहनत से इन लड़ियों को तैयार किया है। इस पर धीरेंद्र पवार ने कहा कि महिलाओं के ऐसे प्रयास आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम हैं। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं रानीपोखरी में ग्रामीणों ने सड़क की समस्या उठाते हुए आवागमन में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इस पर धीरेंद्र पवार ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क से जुड़ी समस्या को संबंधित स्तर पर उठाकर उसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानना और उनका निराकरण कराना जरूरी है।

इस दौरान सुनीता रावत, रश्मि देवी, सुशीला, मोहिनी, नीलम सविता मीनाक्षी मंजू और कल्पना नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button