नदी नालो एवं जलस्रोतो में कूड़ा–करकट व गंदगी फैलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नदी नालो एवं जलस्रोतो में कूड़ा–करकट व गंदगी फैलाने वालों पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।
नदी नालो एवं जलस्रोतो में कूड़ा–करकट व गंदगी न फैलाने के संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाया गया। उच्च न्यायालय में योजित जनहित याचिका के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार डोईवाला पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत नदी, नालो एवं जलस्रोतो में कूड़ा करकट व गन्दगी न फैलाने के सम्बन्ध एक जनजागरुक अभियान चलाया गया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा ने बताया अभियान के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी, नालो एवं जलस्रोतो के पास निवासरत लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई और उन्हें नदी, नालो एवं जलस्रोतो में कूडा–कचरा डालकर गन्दगी न फैलाने के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न स्थानो पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। उन्होंने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसएसआई ने बताया यदि कोई भी व्यक्ति नदी, नाले एवं जलस्रोतो में कूडा–कचरा फैकता एवं गन्दगी फैलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। उन्होंने बताया उक्त आदेश का उंल्लघन करने पर आनन्द प्रकाश निवासी केशवपुरी बस्ती और सुरेन्द्र राजपूत निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। Verma doi



